
गुड़िया रानी
कृष्णलता यादव
गोल-गोल आँखों वाली भूरे-भूरे बाल हैं। प्यारी-प्यारी गुड़िया रानी करती खूब कमाल है।। नीला बटन दबाओ तो ये हँस-हँस कर बतियाती है। पीले की जब बारी आती मीठे गीत सुनाती है।। बुरी बात कि लाल बटन से तेज़ी से चिल्लाती है। गले लगाऊँ अगर इसे तो सपनों में खो जाती है।। हँसने रोने वाली गुड़िया बच्चों के मन भाती है। कैसे इसे खरीदें बोलो मोल नहीं बतलाती है।।