![]() |
मुखपृष्ठ |
मेहनत करने वालों की जीत होती है जीत हमेशा लोगों की प्रीत होती है। मेहनत करने वाला कहीं ठोकर नही खाता परिश्रम करने वाला जी नहीं चुराता जीवन में बढ़ते जाना उनकी रीत होती है मेहनत करने वालों की जीत होती है। जरूरी नहीं कि बहुत पैसे ही कमाए पैसा-पैसा करते करते जान चली जाए जीवन चल जाये इतनी अरमान होती है मेहनत करने वालों की जीत होती है जीत हमेशा लोगों की प्रीत होती है। बिल गेट्स को देखो तुम, या देखो अम्बानी मेहनत करना इनसे सीखो हार कभी न मानी ऐसे ही लोगों की खास पहचान होती है मेहनत करने वालों की जीत होती है जीत हमेशा लोगों की प्रीत होती है।