![]() |
मुखपृष्ठ |
अपने दोनों बच्चों को रोटी के फुलके खाते देखा तो मालती की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।
किन्तु अधिक देर तक वह अपने बच्चों से आंखें न मिला सकी। सिर घुटनों में छुपा लिया। क्योंकि निराश मालती को इन फुलकों के लिए अपने आपकों बेचना पड़ा था।